Rohtak News: सिटी स्पोर्ट्स के लिए ... 30 जून से दो जुलाई तक होंगी हरियाणा राज्य अखाड़ा और दंगल प्रतियोगिताएं

संवाद न्यूज एजेंसी रोहतक। हरियाणा खेल विभाग ने वर्ष 2026-27 का खेल कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके तहत राज्यभर में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इनमें खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी करने का अवसर मिलेगा।कैलेंडर के अनुसार हरियाणा राज्य अखाड़ा एवं दंगल प्रतियोगिता का आयोजन 30 जून से 2 जुलाई 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद 20 से 23 जुलाई तक हरियाणा राज्य खेल महाकुंभ आयोजित होगा जिसमें योग सहित 30 खेलों की प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। खेल विभाग का उद्देश्य प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और उन्हें बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त को खेलो हरियाणा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें हॉकी, साइक्लोथॉन, वॉलीबॉल और बास्केटबॉल जैसी प्रतियोगिताएं शामिल रहेंगी। इसके अलावा महान धावक मिल्खा सिंह की स्मृति में 20 नवंबर को फिट हरियाणा मैराथन का आयोजन किया जाएगा।खेल कैलेंडर में हरियाणा राज्य इंटर नर्सरी प्रतियोगिता भी शामिल है, जो 8 से 11 दिसंबर 2026 तक जूनियर, यूथ और सीनियर वर्ग में आयोजित होगी। इसमें भी योग सहित 30 खेलों को स्थान दिया गया है।वर्ष की अंतिम प्रमुख प्रतियोगिता मुख्यमंत्री कप (सीएम कप) होगी, जिसका आयोजन 12 से 14 जनवरी 2027 तक किया जाएगा। इसमें कबड्डी, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, खो-खो, फुटबॉल और बास्केटबॉल की प्रतियोगिताएं होंगी।जिला खेल अधिकारी अनूप सिंह ने बताया कि अवकाश के कारण अभी आधिकारिक तौर पर शेड्यूल का विस्तृत अवलोकन नहीं हो पाया है। जल्द ही जिला स्तर पर भी खेल प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम तैयार किया जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 06, 2026, 19:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak News: सिटी स्पोर्ट्स के लिए ... 30 जून से दो जुलाई तक होंगी हरियाणा राज्य अखाड़ा और दंगल प्रतियोगिताएं #HaryanaStateArenaAndDangalCompetitionsToBeHeldFromJune30ToJuly2HaryanaStateArenaAndDangalCompetitionsToBeHeldFromJune30ToJuly2 #SubahSamachar