हरियाणा राज्यसभा चुनाव: भाजपा के संजय भाटिया ने भरा नामांकन, वरिष्ठ कांग्रेसियों के साथ पहुंचे कर्मवीर बाैद्ध
हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के चुनाव के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है।भाजपा उम्मीदवार संजय भाटिया ने नामांकन भर दिया है। उनके साथ सीएम नायब सैनी माैजूद रहे। इसके अलावा भाजपा एक निर्दलीय पर भी दांव खेल रही हैं। भाजपा नेता सतीश नांदल को सभी काम छोड़कर मुख्यमंत्री आवास पर बुलाया गया है। वे सबसे बाद में तीसरे और अंतिम प्रत्याशी के तौर पर नामांकनकर सकते हैं।फिलहाल टीम नामांकन के लिए जरूरी कागजात तैयार करने में जुटी है। कांग्रेस उम्मीदवार कर्मवीर सिंह बौद्ध भी नामांकन के लिए पहुंच गए हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने उनके नामांकन पत्र दाखिल करवाने से जुड़े डॉक्यूमेंट की प्रकिया पूरी करवाई।बुधवार रात कोकांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा के आवास पर कांग्रेस विधायकरात्रि भोज के लिए जुटे।नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत तमाम विधायक मौजूदरहे। राज्यसभाचुनाव मेंनिर्दलीय उम्मीदवार के भी उतरने की संभावना बनी हुई है। यदि ऐसा हुआ तो कांग्रेस उम्मीदवार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 05, 2026, 08:42 IST
हरियाणा राज्यसभा चुनाव: भाजपा के संजय भाटिया ने भरा नामांकन, वरिष्ठ कांग्रेसियों के साथ पहुंचे कर्मवीर बाैद्ध #CityStates #Chandigarh-haryana #HaryanaRajyaSabhaElection #SanjayBhatia #KaramveerBodh #SubahSamachar
