Haryana: निकाय चुनाव में भाजपा के सिर सजा ताज, अंबाला-पंचकूला व सोनीपत में प्रचंड जीत; कांग्रेस की करारी हार

हरियाणा निकाय चुनाव 2026 में भाजपा ने अंबाला, सोनीपत और पंचकूला नगर निगम में जीत दर्ज की है। मतगणना के दौरान तीनों नगर निगमों में भाजपा उम्मीदवारों को बढ़त मिली और अंततः पार्टी ने जीत का परचम लहराया। अंबाला में भाजपा मेयर पद पर जीती अंबाला में भाजपा की मेयर प्रत्याशी अक्षिता सैनी ने कांग्रेस की प्रत्याशी कुलविंदर कौर को 21 हजार मतों से हराया है। वहीं, नगर निगम के 20 वॉर्डों में तीन वॉर्डों में कांग्रेस, एक में आजाद प्रत्याशी तो 16 वॉर्डों में भाजपा ने जीत दर्ज की है। चुनाव परिणाम घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। पार्टी नेताओं ने इसे प्रदेश सरकार की नीतियों और संगठन की मजबूत पकड़ का परिणाम बताया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 13, 2026, 19:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Haryana: निकाय चुनाव में भाजपा के सिर सजा ताज, अंबाला-पंचकूला व सोनीपत में प्रचंड जीत; कांग्रेस की करारी हार #CityStates #Panchkula #Haryana #Sonipat #Ambala #Chandigarh #Chandigarh-haryana #SubahSamachar