Kurukshetra News: हरियाणा की हॉकी की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची
कुरुक्षेत्र। हरियाणा की हॉकी टीम ने सब जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। टीम में कुरुक्षेत्र के चार खिलाड़ी खेल रहे हैं, जिसमें विश्वजीत, संजय, आर्यन, संजय शामिल हैं। टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मणिपुर की टीम को 3-0 से हराया है। हरियाणा की तरफ से संजय ने शानदार खेल दिखाते हुए दो गोल किए हैं।टीम अब क्वार्टर फाइनल में उत्तर प्रदेश की टीम के साथ मुकाबला खेलेगी। बिहार में आयोजित इस प्रतियोगिता में आठ ग्रुप बनाए गए हैं, जिसमें हर ग्रुप में तीन-तीन टीमें शामिल हैं। हरियाणा के साथ उत्तर प्रदेश और मणिपुर शामिल हैं।वहीं इन खिलाड़ियों के कोच सोहन ने बताया कि सभी खिलाड़ी बेहद प्रतिभाशाली हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी सुबह और शाम कड़ी मेहनत करते हैं। वे रोजाना 10 से 15 किलोमीटर की दौड़ लगाते हैं और जमकर अभ्यास करते हैं। कोच ने कहा कि अब उन्हें उम्मीद है कि टीम प्रतियोगिता में कोई न कोई पदक जरूर जीतेगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 11, 2026, 02:59 IST
Kurukshetra News: हरियाणा की हॉकी की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची #HaryanaHockeyTeamReachesQuarterFinals #SubahSamachar
