कत्ल और सुसाइड: 'जिंदगी में कभी प्यार ना करिओ, प्यार का अंत मौत...', टैक्सी चालक की हत्या के बाद रवि ने दी जान
हिसार के गैबीपुर के नजदीक नहर पर शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे गाड़ी धो रहे बुढ़ाखेड़ा निवासी दो टैक्सी चालकों पर तीन युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। गर्दन और सीने पर कई वार होने से घायल विष्णु (26) की मौत हो गई जबकि उसका दोस्त पारस (25) घायल हो गया। इस वारदात के करीब साढ़े तीन घंटे बाद मुख्य आरोपी रवि ने उचाना कलां (जींद) रेलवे स्टेशन के पास फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले उसने इंस्टाग्राम पर वीडियो डालकर बताया कि प्रेमिका की किसी और से शादी से वह आहता था और उसके पति की हत्या करने गया था लेकिन वह भाग गया। बरवाला थाना प्रभारी ईश्वर सिंह के मुताबिक घायल पारस ने बताया कि वह अपने दोस्त विष्णु के साथ गाड़ी धोने के लिए प्रभुवाला-गैबीपुर के बीच नहर पर आया था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक आए और उसे कुछ बात करने के बहाने अपने साथ ले गए। विष्णु भी उनके पीछे-पीछे आ गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 05, 2026, 15:27 IST
कत्ल और सुसाइड: 'जिंदगी में कभी प्यार ना करिओ, प्यार का अंत मौत...', टैक्सी चालक की हत्या के बाद रवि ने दी जान #CityStates #Hisar #Haryana #HisarMurder #SubahSamachar
