हरियाणा निकाय चुनाव: सात निकाय में प्रचार का शोर थमा, मैदान में 614 प्रत्याशी; कल 8 बजे से होगी वोटिंग

हरियाणा में निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां चरम पर हैं। चुनाव के लिए शुक्रवार शाम प्रचार अभियान थम गया। राज्य के सात निकायों के लिए कुल 614 उम्मीदवार हैं। इसके लिए 10 मई को सुबह 8 बजे से मतदान होगा। नगर पंचायतों के लिए भी इसी दिन वोट डलेंगे। अंबाला, सोनीपत व पंचकूला में मेयर पद व वार्ड पार्षद व नगर परिषद रेवाड़ी, नगर पालिका उकलाना, सांपला, धारूहेड़ा और सांपला में अध्यक्ष व पार्षद के लिए वोट डलेंगे। पंचायतों में जिला परिषद की एक, पंचायत समिति के लिए चार सीटों, सरपंच की 24 सीटों व पंच की 28 सीटों पर चुनाव होना है। 290 सीटों पर सरपंच, पंच और पंचायत समिति सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। टोहाना, झज्जर, राजौंद, तरावड़ी, कनीना व सढौरा में एक-एक वार्ड के लिए उपचुनाव भी होंगे। मेयर व अध्यक्ष पद के लिए 44 व पार्षद के लिए 570 प्रत्याशी मैदान में हैं। चुनाव की घोषणा 13 अप्रैल को हुई थी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 09, 2026, 11:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हरियाणा निकाय चुनाव: सात निकाय में प्रचार का शोर थमा, मैदान में 614 प्रत्याशी; कल 8 बजे से होगी वोटिंग #CityStates #Chandigarh-haryana #HaryanaCivicBodyElection #NayabSaini #AmbalaMayor #PanchkulaMayor #SubahSamachar