हरियाणा BPL परिवारों को अब नहीं मिलेगा सरसों तेल, खाते में आएंगे ₹250
हरियाणा में बीपीएल परिवारों को अब राशन डिपो से दो लीटर सरसों तेल नहीं मिलेगा। सरकार ने तेल की जगह अब 250 रुपये सीधे बैंक खाते में भेजने का फैसला किया है। अगस्त से लागू इस व्यवस्था का लाभ प्रदेश के करीब 39.89 लाख बीपीएल परिवारों को मिलेगा। हालांकि, अभी खातों में राशि भेजी नहीं गई है। 15 अगस्त के बाद भुगतान शुरू होने की संभावना है। अब तक लाभार्थियों को राशन डिपो से दो लीटर कच्ची घानी सरसों तेल 100 रुपये में मिलता था। बाजार में इसकी कीमत करीब 280 से 400 रुपये तक है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अनुसार, हैफेड के पास सरसों की उपलब्धता कम होने के कारण व्यवस्था में बदलाव किया गया है। सरकार आगे चलकर इस राशि को 250 से बढ़ाकर 300 रुपये करने पर भी विचार कर सकती है। फिलहाल लाभार्थियों को 250 रुपये देने का फैसला किया गया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 10, 2026, 12:15 IST
हरियाणा BPL परिवारों को अब नहीं मिलेगा सरसों तेल, खाते में आएंगे ₹250 #CityStates #Chandigarh-haryana #हरियाणाBplपरिवारोंकोअबनहींमिलेगासरसोंतेल #खातेमेंआएंगे₹250 #MustardOil #RationDepotsInHaryana #Chandigarh-haryanaNewsInHindi #LatestChandigarh-haryanaNewsInHindi #Chandigarh-haryanaHindiSamachar #SubahSamachar
