Haryana Budget Session: खराब फसल मुआवजे पर सीएम सैनी ने दिया जवाब, 111 गांवों में बनेंगी स्मार्ट गलियां

हरियाणा विधानसभा में बजट सत्र के पांचवें दिन की कार्यवाही जारी है। जुलाना की विधायक विनेश फोगाट ने क्षेत्र में जलभराव का मुद्दा उठाया। एक सवाल पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया किप्राकृतिक आपदा के कारण हुए नुकसान का किसानों को मुआवजा दिया गया है। केंद्र सरकार ने नुकसान का 100 प्रतिशत मुआवजा किसानों के खाते में दिया। सैनी ने कहा किपहले के समय पर एक चौपाल पर बैठकर पटवारी फसल खराब की रिपोर्ट बनाते थे।उन्होंने कहा किकेवल महम में ही 6.50 करोड़ का मुआवजा किसान को दिया गया।हमने पटवारियों की जिम्मेदारी तय कर उचित मुआवजा समयबद्ध तरीके से पहुंचाया।फसल खराब की अलग अलग स्लैब बनाकर किसानों को उसी अनुपात में मुआवजा दिया जाता है। शून्य काल के दौरान मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि हमने 10 हजार से ज्यादा जनसंख्या वाले 111 गांव को चिन्हित किया है, जहां स्मार्ट गलियां बनाई जाएंगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 26, 2026, 13:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Haryana Budget Session: खराब फसल मुआवजे पर सीएम सैनी ने दिया जवाब, 111 गांवों में बनेंगी स्मार्ट गलियां #CityStates #Chandigarh-haryana #HaryanaAssembly #HaryanaBudgetSession #SubahSamachar