युवाओं को मुझे पहचानने की जरूरत नहीं , हर्ष छाया ने बताया क्यों सीनियर कलाकारों को नहीं पहचानते युवा?

टेलीविजन से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाले अभिनेता हर्ष छाया का मानना है कि नई पीढ़ी के लिए सीनियर एक्टर्स को पहचानना जरूरी नहीं है, चाहे वे कितने भी मशहूर क्यों न हों। एक्टर ने कहा कि हर पीढ़ी अपने दौर के स्टार्स को देखकर बड़ी होती है और यह उनकी जिम्मेदारी नहीं है कि वे पुराने स्टार्स के बारे में जानें। 20 साल के युवा एक्टर के लिए मैं पीछे छूट चुका हूं आईएएनएस से बातचीत में हर्ष छाया ने आजकल के युवाओं द्वारा सीनियर एक्टर्स को न पहचानने पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि अगर कोई उन्हें नहीं पहचानता, तो वे इसे पर्सनली नहीं लेते। उन्हें हमें पहचानने की कोई जरूरत नहीं है। वे क्यों पहचानें आज अगर कोई 20 साल का युवा आज के एक्टर्स को देख रहा है, तो उसके हिसाब से मैं 30 साल पीछे छूट चुका हूं। अगर उसने मेरा काम नहीं देखा है, तो नहीं देखा है। यह उसकी जिम्मेदारी नहीं है। अगर वह मुझे नहीं जानता, तो नहीं जानता। मुझे लगता है कि मेरे लिए यह एक बेकार की बहस है कि आप इतने सारे सीनियर लोगों को नहीं पहचानते। जब मैं पहली बार इंडस्ट्री में आया था, तो दिलीप कुमार एक बड़े स्टार थे, इसलिए मैं दिलीप कुमार और राजेंद्र कुमार को जानता था। वरना, उनके साथ काम करने वाले बाकी लोगों को मैं नहीं जानता था। क्योंकि वे लोग मुझसे 40 साल आगे हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 06, 2026, 10:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




युवाओं को मुझे पहचानने की जरूरत नहीं , हर्ष छाया ने बताया क्यों सीनियर कलाकारों को नहीं पहचानते युवा? #Bollywood #National #HarshChhaya #HarshChhayaOnGenZ #HarshChhayaCareer #HarshChhayaWebSeries #HarshChhayaInUndekhi #HarshChhayaInMovies #HarshChhayaTvCareer #HarshChhayaInWebSeries #Undekhi #SubahSamachar