टी20 के वो रिकॉर्ड्स, जिन्हें पुरुषों से पहले महिलाओं ने हासिल किए: हरमनप्रीत भी रचने जा रहीं कीर्तिमान, जानें
हरमनप्रीत कौर रविवार को मैनचेस्टर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैदान पर उतरते ही इतिहास रच देंगी। वह अपना 200वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेंगी। इसके साथ ही वह पुरुष और महिला क्रिकेट को मिलाकर 200 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन जाएंगी। हरमनप्रीत इससे पहले भी 150 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली पहली खिलाड़ी बनी थीं। उन्होंने 2023 में आयरलैंड के खिलाफ विश्व कप मुकाबले में यह उपलब्धि हासिल की थी। अब उनके नाम एक और ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ने जा रही है, लेकिन हरमनप्रीत की यह उपलब्धि टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में महिलाओं के उन रिकॉर्ड्स की लंबी सूची का हिस्सा है, जिन्हें पुरुष खिलाड़ियों ने बाद में हासिल किया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 06, 2026, 15:57 IST
टी20 के वो रिकॉर्ड्स, जिन्हें पुरुषों से पहले महिलाओं ने हासिल किए: हरमनप्रीत भी रचने जा रहीं कीर्तिमान, जानें #CricketNews #Cricket #International #HarmanpreetKaur #200T20is #T20iRecords #WomenCricket #CharlotteEdwards #SuzieBates #AnisaMohammed #EllysePerry #T20WorldCup #SubahSamachar
