Teej Mela 2026: हरियाली तीज पर कहां लगता है सबसे बड़ा मेला? जयपुर से लेकर इन जगहों तक जानें पूरी लिस्ट

Hariyali Teej 2026:हरियाली तीज 15 अगस्त 2026 को मनाई जा रही है। सावन और हरियाली तीज हाथों में मेहंदी, हरी चूड़ियों, झूले, लोकगीत और भगवान शिव-माता पार्वती की पूजा का पर्व है। तीज पर खासतौर पर उत्तर और पश्चिम भारत में उत्साह के साथ मनाया जाता है। कई जगह महिलाएं मंदिरों में पहुंचकर शिव-पार्वती की पूजा करती हैं, जबकि कुछ शहरों में तीज के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, मेले और शोभायात्राएं आयोजित की जाती हैं।तीज के मौके पर कई मंदिरों में मेले का आयोजन होता है। अगर आप हरियाली तीज के मेले में शामिल होना चाहते हैं तो सबसे पहले ये जान लें कि भारत में कहां-कहां मेला लगता है। तीज पर्व और मेले का नाम आते ही सबसे पहले राजस्थान के जयपुर का नाम याद आता है।यहां तीज माता की शाही सवारी ऐतिहासिक शहर के बीच से निकलती है, जिसमें सजे हुए हाथी-ऊंट, घोड़े, लोक कलाकार, संगीत और पारंपरिक राजस्थानी रंग देखने को मिलते हैं। राजस्थान पर्यटन के अनुसार तीज माता की शाही सवारी सिटी पैलेस से निकलकर त्रिपोलिया बाजार और छोटी चौपड़ की ओर जाती है।वहीं,बूंदी मेंमशहूर कजली तीज मेले का आयोजन होता है।बूंदी में कजली तीज के दौरान लंबे समय तक चलने वाला बड़ा मेला लगता है। अगर आप इस सावन मेंतीज के मौके पर घूमने की योजना बना रहे हैं, तो जानिए कब और कहां मेले लगेंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 10, 2026, 12:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Teej Mela 2026: हरियाली तीज पर कहां लगता है सबसे बड़ा मेला? जयपुर से लेकर इन जगहों तक जानें पूरी लिस्ट #Travel #National #HariyaliTeej2026 #TeejMela2026 #FamousTemples #SubahSamachar