Haridwar: गंगा घाट किनारे मां के पास सो रही दो साल की बच्ची का अपहरण, पुलिस ने चार घंटे में किया बरामद
शहर कोतवाली क्षेत्र के मायापुर स्थित तुलसी चौक के पास गंगा घाट किनारे मां के साथ सो रही दो साल की बच्ची को देर रात अज्ञात व्यक्ति ने अपहरण कर लिया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने शहर भर में घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया। लगातार दबिश के बाद शुक्रवार दोपहर बच्ची को ऋषिकुल मैदान के पास सड़क किनारे से सुरक्षित ढूंढ़ लिया गया। आरोपी फरार है और उसकी तलाश जारी है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने एसपी सिटी कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर घटना का खुलासा किया। बताया कि घटना बृहस्पतिवार देर रात की है। मूल रूप से हरदोई जिले के सांडी क्षेत्र की रहने वाली महिला पिछले दो वर्षों से हरिद्वार में रहकर भिक्षावृत्ति से जीवन यापन कर रही है। पति का डेढ़ वर्ष पहले निधन हो चुका है। तीन माह से वह मायापुर क्षेत्र में गंगा किनारे अपनी बच्ची के साथ रह रही थी। रात के अंधेरे में अज्ञात व्यक्ति बच्ची को उठाकर ले गया। सूचना मिलते ही उन्होंने मामले की मॉनिटरिंग स्वयं संभाली। शहर कोतवाली पुलिस, एएचटीयू और सीआईयू की संयुक्त पांच टीमें गठित कर अलग-अलग दिशाओं में रवाना किया गया। संवेदनशील स्थानों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशन और जिले की सीमाओं पर अलर्ट जारी किया गया। Haridwar:निर्माता-निर्देशक रामानंद सागर के बेटे की अस्थियां गंगा में विसर्जित, पोते शक्ति ने की पूजा अर्चना
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 20, 2026, 20:00 IST
Haridwar: गंगा घाट किनारे मां के पास सो रही दो साल की बच्ची का अपहरण, पुलिस ने चार घंटे में किया बरामद #CityStates #Dehradun #Haridwar #Uttarakhand #HaridwarPolice #HaridwarNews #ChildMissing #BabyGirlKidnapped #ChildrenKidnapping #SubahSamachar
