Haridwar: गंगा स्नान करते समय गुजरात का किशोर डूबकर लापता, नहीं लगा सुराग, टीमें तलाश में जुटी
नगर कोतवाली क्षेत्र में गुजरात से आए श्रद्धालुओं के परिवार एक किशोर गंगा में स्नान करते समय तेज बहाव की चपेट में आने से डूबकर लापता हो गया। जल पुलिस की टीम ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस के अनुसार, घटना बुधवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे भूपतवाला स्थित बलराम घाट की है। पुलिस को सूचना मिली कि ठोकर संख्या-16 पर गुजरात का एक परिवार स्नान कर रहा था, जिसमें हरसिल चौहान (16) पुत्र राजू भाई निवासी सूरत गुजरात अचानक पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गया। बदरीनाथ हाईवे पर हादसा:लामबगड़ के पास बस के अचानक हुए ब्रेक फेल, 32 तीर्थयात्री थे सवार, मची चीख पुकार घटना के समय मौके पर परिवार के सदस्य नागजी भाई चौहान, गीता, तूरुपती, पूजा, आयुष, रोशनी, जानकी, धार्मिक मौजूद थे। सभी ने शोर मचाकर मदद की गुहार लगाई, लेकिन तब तक किशोर लापता हो चुका था। सूचना मिलते ही जल पुलिस को मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से खोजबीन शुरू की गई। समाचार लिखे जाने तक किशोर का कोई सुराग नहीं लग पाया था। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि किशोर की तलाश में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सुरक्षित स्थानों पर ही गंगा स्नान करें।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 17, 2026, 21:12 IST
Haridwar: गंगा स्नान करते समय गुजरात का किशोर डूबकर लापता, नहीं लगा सुराग, टीमें तलाश में जुटी #CityStates #Dehradun #Haridwar #Uttarakhand #TeenagerMissing #TeenagerDrownIntoGanga #Drowning #DrowningInGanga #SubahSamachar
