Hardoi: तालाब में सिंघाड़े निकालते समय तीन बालिकाएं डूबीं, एक को बचाया गया, दो अब भी लापता, तलाश जारी
हरदोई जिले में पिहानी कोतवाली क्षेत्र ले रामपुर गांव में सिंघाड़े निकालने गईं तीन बालिकाएं गांव के पूरब स्थित तालाब में डूब गईं। शोर सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने एक को सकुशल बाहर निकाल लिया, जबकि दो बालिकाएं लापता हैं। गोताखोर बुलाकर और जाल डलवा कर उनकी तलाश की जा रही है। एएसपी मार्तण्ड प्रकाश पुलिस बाल के साथ मौके पर हैं। देहलिया गांव के मजरा रामपुर निवासी राजेश के यहां उनकी नातिन जाह्नवी (16) पुत्री धर्मेंद्र निवासी चितराई हरदोई आई हुई थी। शुक्रवार को लगभग 11:30 बजे जाह्नवी ननिहाल की आरुषि (14) पुत्री कमलेश व प्रियंका (12) पुत्री गंगा प्रसाद निवासीगण रामपुर के साथ गांव के पूरब स्थित तालाब में सिंघाड़े निकालने के लिए गई थीं। इसी दौरान जाह्नवी डूबने लगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 20, 2026, 14:10 IST
Hardoi: तालाब में सिंघाड़े निकालते समय तीन बालिकाएं डूबीं, एक को बचाया गया, दो अब भी लापता, तलाश जारी #CityStates #Kanpur #Hardoi #HardoiNews #HardoiCrimeNews #SubahSamachar
