Hardoi: नर्तकियों संग पंचायत सचिव ने लगाए ठुमके, जमकर उड़ाए नोट, रातभर चला नाच-गाना, डीपीआरओ ने थमाया नोटिस
हरदोई जिले पंचायत भवन को जिम्मेदारों ने मौज-मस्ती का केंद्र बना डाला। नृत्यांगनाओं के संग डीजे की धुन पर पंचायत सचिव आदि ने ठुमके लगाए और रुपये भी उड़ाए। इसका किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसमें कई नर्तकियों के संग लोग नाचते दिख रहे हैं। वायरल वीडियो पर जिला पंचायत राज अधिकारी डॉ. एससी पाठक ने प्रधान और पंचायत सचिव से जवाब-तलब किया है। विकास खंड शाहाबाद की ग्राम पंचायत बिलहरी के पंचायत भवन में नृत्यांगनाओं संग पंचायत सचिव आदि वायरल वीडियो में नाचते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो में पंचायत भवन भी साफ दिखाई दे रहा है और नाच रहे पंचायत सचिव आदि नर्तकियों के ठुमकों पर रुपये भी उड़ाते दिख रहे हैं। वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 10, 2026, 05:45 IST
Hardoi: नर्तकियों संग पंचायत सचिव ने लगाए ठुमके, जमकर उड़ाए नोट, रातभर चला नाच-गाना, डीपीआरओ ने थमाया नोटिस #CityStates #Kanpur #Hardoi #UttarPradesh #HardoiNews #HardoiCrimeNews #SubahSamachar
