UP: आबकारी मंत्री की मां के दूध वाली चुनौती, राजाबक्श सिंह बोले- क्षत्राणी का दूध पिया है, मैदान में मिलेंगे
हरदोई जिले में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने शनिवार शाम आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में विरोधियों को खुली चुनौती दे दी। कहा कि भाजपा में फेसबुकिया नेता बहुत पैदा हो गए हैं। हम चुनौती देते हैं कि अगर हिम्मत है और मां का दूध पिया है, तो हमारे सामने चुनाव लड़कर दिखाओ। हम भी जान लेंगे कितनी जनता साथ है। मंत्री का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद नितिन अग्रवाल के खिलाफ चुनाव लड़ चुके भाजपा नेता राजाबक्श सिंह ने चुनौती स्वीकार करने का एलान सोशल मीडिया पर कर दिया। आबकारी मंत्री इन दिनाें जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 24, 2026, 03:30 IST
UP: आबकारी मंत्री की मां के दूध वाली चुनौती, राजाबक्श सिंह बोले- क्षत्राणी का दूध पिया है, मैदान में मिलेंगे #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #Hardoi #HardoiNews #HardoiCrimeNews #NitinAgarwal #RajabakshSingh #BjpDisciplineControversyHardoi #HardoiPoliticalNews #SubahSamachar
