Hardoi: नशे में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, डंडे से पीटकर मारा, ठेके से लौटते समय हुआ विवाद, आरोपी फरार

हरदोई जिले में कासिमपुर थाना क्षेत्र के गौसगंज चौकी के बनियन खेड़ा गांव में शुक्रवार देर रात 11 बजे शराब के नशे मे छोटे भाई ने सगे बड़े भाई की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। सूचना पर कासिमपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना क्षेत्र गौसगंज चौकी के अंतर्गत बनियन खेड़ा गांव में शुक्रवार देर शाम दो सगे भाई ब्रजेश (30) व छोटे भाई सूरज (26) गांव मे शराब ठेके पर शराब पीने के लिए गए थे। वहां से शराब पीकर वापस आते समय गांव से ही कुछ दूरी पर छोटा भाई सूरज अपने बड़े भाई ब्रजेश को डंडों से पीटने लगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 02, 2026, 10:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hardoi: नशे में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, डंडे से पीटकर मारा, ठेके से लौटते समय हुआ विवाद, आरोपी फरार #CityStates #Kanpur #Hardoi #HardoiNews #HardoiCrimeNews #SubahSamachar