Hardoi Crime: फावड़ा मारकर महिला की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के गढ़ी रसूलपुर निवासी शिल्पी (27) की गांव निवासी एक शख्स ने सोमवार शाम फावड़ा मारकर हत्या कर दी। शिल्पी का शव मकान के सामने की तरफ बने बग्गर में पड़ा मिला। शिल्पी का विवाह छह साल पहले कोतवाली क्षेत्र के नयागांव निवासी गोविंद के साथ हुआ था। तीन साल पहले दोनों के बीच अलगाव हो गया था और तब से शिल्पी गांव में रह रही थी। घटना के समय शिल्पी के पिता रामरहीस और मां खेत गए हुए थे। मौके से खून से सना फावड़ा बरामद हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 13, 2026, 19:30 IST
Hardoi Crime: फावड़ा मारकर महिला की हत्या, जांच में जुटी पुलिस #CityStates #Kanpur #Hardoi #HardoiNews #UpNews #Crime #CrimeNews #SubahSamachar
