Hanuman Janmotsav 2026: सब सुख लहै तुम्हारी सरना...तुम रक्षक काहू को डरना, इन संदेशों से दें शुभकामनाएं
Hanuman Janmotsav 2026: हर वर्ष चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि पर हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस बार 2 अप्रैल 2026 को हनुमान जन्मोत्सव है। शास्त्रों के अनुसार, यह न केवल एक पर्व है, बल्कि शक्ति, भक्ति और मन से सभी तर के डर भय को दूर करने का दिव्य अवसर है। माना जाता है कि, इस दिन पवन पुत्र हनुमान जी का जन्म हुआ था। इसलिए हनुमान जन्मोत्सव पर उनकी पूजा-अर्चना करने से साधक के बड़े से बड़े दुखों का निवारण होता है। यही नहीं हनुमान जी एक ऐसे देवता के रूप में भी जाने जाते हैं, जो आज भी भक्तों के बीच साक्षात उपस्थित है। यही कारण है कि, प्रभु को प्रसन्न करने के लिए हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर देशभर के हनुमान मंदिरों में राम नाम के कीर्तन, सुंदरकांड का पाठ और हनुमान चालीसा के पाठ का भव्य आयोजन किया जाता है। इस समय सभी एक दूसरे को शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में आप इन संदेशों के जरिए सभी को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 01, 2026, 14:58 IST
Hanuman Janmotsav 2026: सब सुख लहै तुम्हारी सरना...तुम रक्षक काहू को डरना, इन संदेशों से दें शुभकामनाएं #Festivals #National #HanumanJanmotsav2026 #HanumanJanmotsav2026Wish #HanumanJanmotsav2026Wishes #HanumanJayantiWishes #HanumanJayantiquotes #HanumanJayantiStatus #SubahSamachar
