हांसी जिम संचालक हत्याकांड: एक-एक लाख के इनामी बदमाशों का एनकाउंटर, सामने आया लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन

हरियाणा पुलिस की एसटीएफ बहादुरगढ़ और दिल्ली पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस स्पेशल सेल की संयुक्त टीम ने शनिवार रात को बहादुरगढ़ इलाके में बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त कार्रवाई में टीम ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े दो इनामी बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक पुलिस अधिकारी भी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान प्रवेश पुत्र जय प्रकाश, निवासी टिब्बा दानाशेर (हिसार) और हिमांशु पुत्र सुशील कुमार, निवासी गांव जाखोड़ खेड़ा, जिला हिसार को घेर लिया गया। दोनों आरोपी थाना सिटी हांसी में दर्ज एफआईआर संख्या 379/2026 में वांछित थे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 05, 2026, 07:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हांसी जिम संचालक हत्याकांड: एक-एक लाख के इनामी बदमाशों का एनकाउंटर, सामने आया लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन #CityStates #Jhajjar/bahadurgarh #HansiGymTrainerMurder #SubahSamachar