Ambala News: कपड़ा मार्केट में लटक रहे तार दे रहे हादसे को न्योता

माई सिटी रिपोर्टर,अंबाला सिटी। उत्तर भारत के प्रमुख व्यापारिक केंद्रों में शुमार अंबाला सिटी की कपड़ा मार्केट की तंग गलियों में मकड़ी के जाल की तरह लटके बिजली और केबल के तार हादसे को न्योता दे रहे हैं। कपड़ा मार्केट के कारोबारी संगठन कई बार प्रशासन और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम से इन लटकते तारों को हटाने की मांग कर चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। दुकानदार आर्यन ने बताया कि कपड़ा मार्केट में अगर शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई, तो तंग गलियों के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ियों का अंदर आना भी नामुमकिन होगा। दुकानदार बलजिंदर सिंह ने कहा किसंकरी गलियों में लटकते ये तार किसी खतरे की तरह हैं। फड़ी चालक सोनू ने बताया कि हमारी दुकानों के ठीक ऊपर तारों का जाल इस कदर झूल रहा है कि बारिश के दिनों में दुकानों के शटर और दीवारों में करंट उतरने का डर बना रहता है। इस संबंध में बिजली निगम के एसई वीके गोयल का कहना है कि गर्मी के कारण तारों को बदलने का काम धीमा पड़ गया है। कपड़ा मार्केट पर हमारा ध्यान है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 19, 2026, 03:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ambala News: कपड़ा मार्केट में लटक रहे तार दे रहे हादसे को न्योता #HangingWiresInTheTextileMarketAreInvitingAccidents. #SubahSamachar