हमीरपुर: हाथों में गुलाब लेकर डीएम ऑफिस पहुंचे छात्र, प्रधानाचार्य पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग
हमीरपुर जिले में श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों ने प्रशासन के खिलाफ अनोखा विरोध जताया। छात्रों ने हाथों में गुलाब के फूल लेकर जिलाधिकारी कार्यालय का रुख किया और न्याय की गुहार लगाई। छात्रों का आरोप है कि स्कूल के प्रधानाचार्य रामनिवास श्रीवास और कुछ शिक्षक उनके साथ लगातार अभद्र व्यवहार कर रहे हैं, जिससे उनकी पढ़ाई और मानसिक स्थिति पर बुरा असर पड़ रहा है। छात्रों ने डीएम को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि स्कूल प्रशासन द्वारा उनके मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं। आरोप है कि परीक्षा के बाद मोबाइल वापस करने की एवज में छात्रों से 50-500 रुपये का अवैध जुर्माना मांगा जा रहा है। जब छात्रों ने इसका विरोध किया, तो प्रधानाचार्य ने कथित तौर पर एक छात्र का कॉलर पकड़कर मारपीट की और उनके साथ गाली-गलौज व अभद्र व्यवहार किया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 16, 2026, 12:08 IST
हमीरपुर: हाथों में गुलाब लेकर डीएम ऑफिस पहुंचे छात्र, प्रधानाचार्य पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग #CityStates #Kanpur #Hamirpur #HamirpurNews #HamirpurCrimeNews #ShriVidyaMandirInterCollege #PrincipalRamniwasShrivas #StudentProtestInHamirpur #HamirpurDmOffice #HamirpurEducationNews #SubahSamachar
