'मौत' का पुल: हादसे के बाद पसरा सन्नाटा, बिखरा पड़ा सामान, पुल निर्माण स्थल पर दूसरे दिन लगा रहा मलबे का ढेर
हमीरपुर के बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का हिस्सा ढहने से हुए दर्दनाक हादसे के अगले दिन शनिवार को घटनास्थल पर सन्नाटा पसरा रहा। जहां एक दिन पहले मशीनों की आवाज, मजदूरों की चहल-पहल और निर्माण कार्य की भागदौड़ दिखाई देती थी वहां अब खामोशी और मातम का माहौल नजर आया। हादसे के बाद काम पूरी तरह बंद रहा। पुल निर्माण में लगी मशीनें मलबे में दबी नजर आईं तो कुछ किनारे खड़ी रहीं। मजदूरों और कर्मचारियों का बिखरा सामान हादसे की भयावहता बयां करता रहा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 31, 2026, 15:02 IST
'मौत' का पुल: हादसे के बाद पसरा सन्नाटा, बिखरा पड़ा सामान, पुल निर्माण स्थल पर दूसरे दिन लगा रहा मलबे का ढेर #CityStates #Kanpur #Hamirpur #UttarPradesh #SubahSamachar
