Noida News: जीवाईएम-11 टाइगर्स को मिली जीत

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर चल रहे सेंचुरियन कप सीजन-15 के लीग मैच में जीवाईएम-11 टाइगर्स ने रोवर्स-11 को 47 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जीवाईएम-11 टाइगर्स ने टी-20 मुकाबले में सात विकेट पर 242 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रोवर्स-11 की टीम आठ विकेट पर 195 रन ही बना सकी। जीवाईएम-11 टाइगर्स की ओर से पवन ने दो विकेट हासिल किए। अंकित यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 06, 2026, 18:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
GYM-11 Tigers won



Noida News: जीवाईएम-11 टाइगर्स को मिली जीत #GYM-11TigersWon #SubahSamachar