Mandi News: गुरुद्वारा सिंह सभा पंडोह में सजा गुरु का अटूट लंगर
पंडोह (मंडी)। चंडीगढ़-मनाली उच्च मार्ग पर पंडोह स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा की ओर से शनिवार से होला मोहल्ले के पावन अवसर पर गुरु का अटूट लंगर शुरू हुआ। यह आयोजन 3 मार्च तक मणिकरण साहिब की यात्रा पर जा रही संगतों की सेवा के लिए किया जा रहा है। इस अवसर पर पूर्व मंडी जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। आयोजकों ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष व पार्षद यशकांत, गौरव कृष्ण, मनु ठाकुर को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सेवा कार्य समाज में भाईचारा और सद्भाव को मजबूत करते हैं। लंगर में रोजाना सुबह देसी घी का प्रसाद, मठड़ी-चाय का लंगर दिन भर चलेगा। धार्मिक आयोजन को बाबा कश्मीर सिंह भूरी वाले, बाबा सुखविंद्र सिंह बुरी वाले (डेरा निर्मले तपोवन, तरनतारन रोड अमृतसर) तथा सेवक जत्था इश्नान गुरुद्वारा टाहली साहिब संतोखसर अमृतसर के विशेष सहयोग से किया जा रहा है। मुख्य सेवादार तरलोचन सिंह बिट्टू व मंजीत सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा कमेटी सिंह सभा पंडोह व क्षेत्र वासियों के सहयोग से यह भव्य लंगर लगाया जा रहा है। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 28, 2026, 17:54 IST
Mandi News: गुरुद्वारा सिंह सभा पंडोह में सजा गुरु का अटूट लंगर #Guru'sUnbrokenLangarOrganisedAtGurdwaraSinghSabhaPandoh #SubahSamachar
