गुरुकुल के बच्चे हुए राजपाल यादव से नाराज, रिहाई के लिए गुल्लक से भेजे थे पैसे, एक्टर ने किया मिलने का वादा
जब राजपाल यादव जेल में थे, तब कई लोग और बड़े एक्टर्स उनकी मदद के लिए आगे आए। इनमें गुरुकुल के कुछ बच्चे भी थे, जिन्होंने गुल्लक में पैसे जमाकर राजपाल की मदद के लिए भेजे थे। लेकिन ऐसा क्या हुआ कि अब वे अपने फेवरेट एक्टर से ही नाराज हो गए हैं। आइए जानते हैं… हम आपसे नाराज हैं दरअसल, जब राजपाल यादव जेल में थे, तब गुरुकुल सेवा ट्रस्ट के करीब 40 छात्रों ने अपनी जेब खर्च से बचाए पैसे एक गुल्लक में जमा किए और 21 फरवरी को भेज दिए। बच्चों ने एक इमोशनल चिट्ठी भी लिखी थी, जिसमें उन्होंने राजपाल यादव से रिहाई के बाद मिलने की इच्छा जाहिर की थी। हाल ही में एक 29 सेकंड का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें बच्चों ने कहा, नमस्ते राजपाल भैया हमें पता चला आप जेल से रिहा होकर घर आ गए हैं। हमने जो मदद भेजी थी, क्या वह आपको मिली अगर मिली, तो आपने जवाब क्यों नहीं दिया हम आपसे नाराज हैं। बच्चों ने यह भी कहा कि अगर वह मिल नहीं सकते थे, तो कम से कम फोन पर बात कर लेते।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 25, 2026, 14:46 IST
गुरुकुल के बच्चे हुए राजपाल यादव से नाराज, रिहाई के लिए गुल्लक से भेजे थे पैसे, एक्टर ने किया मिलने का वादा #Bollywood #National #RajpalYadav #RajpalYadavCase #GurukulTheSchool #GurukulStudents #RajpalYadavViral #RajpalYadavNews #RajpalYadavLoanCase #RajpalYadavMovies #BhoothBangla #SubahSamachar
