Gurugram: फुटपाथ से उठाई बच्ची, किया दुष्कर्म! जंगल में मिला शव
दिल्ली के महरौली में 11 साल की बच्ची के साथ दिल दहला देने वाली वारदात हुई। फुटपाथ पर परिवार के साथ सो रही बच्ची को कैब ड्राइवर वासु उर्फ बबलू उठा ले गया। सीसीटीवी में दिखा कि आरोपी ने सुबह 5 बजे बच्ची को कार में रखा और भाग गया। पुलिस ने कार नंबर से आरोपी को ट्रेस किया। आरोपी ने गाड़ी में बच्ची से दुष्कर्म किया। फिर पकड़े जाने के डर से गुरुग्राम ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दी। शव जंगल में फेंक दिया।पुलिस को लोकेशन मिल गई थी, फिर भी आरोपी तक पहुंचने में 5 घंटे लगे। विकासपुरी से उसे गिरफ्तार किया। शव बरामद करते वक्त आरोपी ने भागने की कोशिश की। पुलिस की गोली से घायल हुआ। पुलिस की लापरवाही भी सामने आई। अगर समय रहते कार्रवाई होती तो शायद बच्ची बच जाती। आरोपी बिहार का रहने वाला है। पुलिस उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 24, 2026, 07:43 IST
Gurugram: फुटपाथ से उठाई बच्ची, किया दुष्कर्म! जंगल में मिला शव #ShortVideos #Uttarakhand #DelhiPolice #CrimeInHindi #DelhiCrime #DelhiNewsTodayInHindi #GirlAbducted #Harassment #Murder #DelhiMurderCase #DelhiMurderNewsInHindi #DelhiMurderCaseTodayInHindi #SubahSamachar
