Ravidas Jayanti 2026: आज है रविदास जयंती, जानें इस दिन का महत्व

Guru Ravidas Jayanti 2026: रविदास जयंती 2026 को लेकर देशभर में जोर-शोर से तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में इस अवसर पर विशेष उत्साह देखने को मिलता है, जहां संत रविदास जयंती बड़े धूमधाम से मनाई जाती है। 15वीं शताब्दी के महान संत, समाज सुधारक और कवि गुरु रविदास जी ने अपना पूरा जीवन समाज में फैली कुरीतियों को मिटाने और समानता का संदेश देने में समर्पित कर दिया। वे हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे रहते थे और मानते थे कि ईश्वर द्वारा बनाए गए सभी लोग, चाहे अमीर हों या गरीब, समान हैं। Shani Dosha Symptoms:कैसे पहचानें कुंडली में शनि है कमजोर जानें इसके संकेत और निवारण के उपाय संत रविदास जी की जयंती हर वर्ष माघ पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। पंचांग के अनुसार, वर्ष 2026 में पूर्णिमा तिथि 1 फरवरी, रविवार को सुबह 5 बजकर 52 मिनट से शुरू होकर 2 फरवरी, सोमवार को सुबह 3 बजकर 38 मिनट तक रहेगी। ऐसे में संत रविदास जयंती 1 फरवरी 2026 को मनाई जाएगी। इस साल गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती है, जिसे श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। Weekly Rashifal (2- 8 Feb 2026):जानें कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए फरवरी का पहला सप्ताह

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 31, 2026, 21:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ravidas Jayanti 2026: आज है रविदास जयंती, जानें इस दिन का महत्व #Religion #National #RavidasJayanti #GuruRavidasJayanti2026 #RavidasJayantiDate #RavidasJayantiAarti #RavidasJayantiImportance #GuruRavidasJayantiBirthDate #SubahSamachar