Guru Purnima 2026: गुरु पूर्णिमा के अवसर पर राशि अनुसार दें गुरु को खास उपहार, खुलेंगे उन्नति के द्वार
Guru Purnima Par Guru Ko Kya Dena Chahiye: हिंदू परंपरा में आषाढ़ माह की पूर्णिमा को आने वाली गुरु पूर्णिमा का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व माना जाता है। यह दिन गुरु के प्रति आभार, सम्मान और समर्पण व्यक्त करने का अवसर होता है। मान्यता है कि गुरु के मार्गदर्शन से ही जीवन में सही दिशा, ज्ञान और सफलता प्राप्त होती है। इसलिए इस दिन शिष्य अपने गुरु के चरणों में श्रद्धा अर्पित करते हैं और उनका आशीर्वाद लेते हैं, जिससे जीवन में सुख-समृद्धि और उन्नति के द्वार खुलते हैं। गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि इसी तिथि पर महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था। वेदव्यास को हिंदू धर्मग्रंथों का संकलनकर्ता और महान गुरु माना जाता है। इस वर्ष गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को मनाई जाएगी। इस पावन अवसर पर लोग अपने गुरु को प्रसन्न करने के लिए उपहार भी अर्पित करते हैं। यह उपहार केवल वस्तु नहीं, बल्कि सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक होता है। यदि उपहार गुरु की पसंद या उनकी राशि के अनुसार दिया जाए, तो उसका महत्व और भी बढ़ जाता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 27, 2026, 12:52 IST
Guru Purnima 2026: गुरु पूर्णिमा के अवसर पर राशि अनुसार दें गुरु को खास उपहार, खुलेंगे उन्नति के द्वार #Predictions #National #GuruPurnima2026 #GuruPurnimaAuspicious #GuruPurnimaAuspiciousGift #GuruPurnimaAuspiciousZodiacSign #GuruPurnimaKabHai #गुरुपूर्णिमा2026 #गुरुपूर्णिमाशुभ #गुरुपूर्णिमाशुभराशि #SubahSamachar
