गुरु मंत्र : प्रत्येक बच्चे की प्रतिभा को मिले सही दिशा
हर बच्चा अपने भीतर असीम संभावनाएं और अनूठी प्रतिभा लेकर जन्म लेता है। जरूरत केवल उसे सही मार्गदर्शन, अवसर और आत्मविश्वास देने की होती है। हमारे विद्यालय में अधिकांश बच्चे सामान्य और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते हैं, लेकिन उनके सपने और उन्हें पूरा करने का जज्बा किसी से कम नहीं है। इसलिए हमारा प्रयास केवल पाठ्यपुस्तक तक सीमित नहीं रहता, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्य, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और जीवन कौशल विकसित करने पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। विद्यालय का वातावरण ऐसा होना चाहिए, जहां हर बच्चा स्वयं को सुरक्षित, सम्मानित और प्रेरित महसूस करे। आधुनिक शिक्षण पद्धति, स्मार्ट कक्षाएं, विज्ञान प्रयोगशाला, खेलकूद और सह-शैक्षिक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की रचनात्मकता और प्रतिभा को लगातार निखारा जा रहा है। मेरा विश्वास है कि जब शिक्षक बच्चों की क्षमता पर भरोसा करते हैं, तो वे असंभव लगने वाले लक्ष्य भी हासिल कर लेते हैं। किसी विद्यार्थी की सफलता केवल उसकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं होती, बल्कि उसके परिवार के जीवन में नई उम्मीद और समाज के उज्ज्वल भविष्य की नींव भी बनती है। यही एक शिक्षक और प्रधानाध्यापक के कार्य की सबसे बड़ी उपलब्धि है।- शांति पांडेय, प्रधानाध्यापक, कंपोजिट विद्यालय मोरना
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 08, 2026, 19:00 IST
गुरु मंत्र : प्रत्येक बच्चे की प्रतिभा को मिले सही दिशा #GuruMantra:EveryChild'sTalentShouldFindTheRightDirection. #SubahSamachar
