Philippines:फिलीपींस की सीनेट में चलीं गोलियां, सीनेटर रोनाल्ड डेला रोजा की गिरफ्तारी के दौरान हुआ हंगामा
फिलीपींस की सीनेट में बुधवार रात अचानक गोलीबारी हुई। यह घटना तब हुई जब पुलिस अधिकारी और सीनेटर रोनाल्ड डेला रोजा को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहे थे। सीनेटर रोनाल्ड डेला रोजा ने सोमवार से अपने सरकारी कार्यालय में शरण ले रखी है।रोजा पर अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय ने मानवता के खिलाफ अपराध के तहत हत्या के आरोप लगाए हैं। क्या है मामला पूर्व पुलिस प्रमुख रहे रोजा पर आरोप है कि उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते के कार्यकाल में मादक पदार्थ विरोधी अभियान के दौरान कम से कम 32 लोगों की हत्या की। सोमवार को उनके खिलाफ वारंट सार्वजनिक होने के बाद से वे साथी सीनेटरों की सुरक्षा में थे। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि गोलीबारी किसने शुरू की या कोई घायल हुआ है या नहीं। पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय को सौंपने की कोशिश में है। सीनेटर रोनाल्ड डेला रोसा ने इससे पहले कहा था कि उन्हें अपनी गिरफ्तारी का खतरा महसूस हो रहा है और उन्होंने फिलीपींस के लोगों से इसे रोकने की अपील की थी। टीवी फुटेज में बुधवार शाम मनीला स्थित सीनेट भवन में सैन्य वर्दी पहने पुलिस कमांडो को प्रवेश करते देखा गया, जबकि दंगा-रोधी पुलिसकर्मी ढाल और हेलमेट के साथ परिसर को घेरकर खड़े थे। खबर अपडेट की जा रही है
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 13, 2026, 18:48 IST
Philippines:फिलीपींस की सीनेट में चलीं गोलियां, सीनेटर रोनाल्ड डेला रोजा की गिरफ्तारी के दौरान हुआ हंगामा #World #International #DelaRosa #Manila #Philippines #Icc #SubahSamachar
