Shamli: स्कॉर्पियो पर ताबड़तोड़ फायरिंग, करणी सेना मंडल अध्यक्ष की गाड़ी बनी निशाना, छह लोग सुरक्षित
शामली के थानाभवन क्षेत्र में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर शुक्रवार रात स्कॉर्पियो कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी फैल गई। बाइक सवार दो बदमाशों ने कार को निशाना बनाकर कई राउंड गोलियां चलाईं। घटना में कार सवार छह लोग बाल-बाल बच गए, जबकि गोली लगने से कार का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रेस्टोरेंट पहुंचने से पहले बनाया निशाना गांव ख्यावड़ी निवासी खाद विक्रेता शुभम ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे वह अपनी स्कॉर्पियो कार से दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित एक रेस्टोरेंट की ओर जा रहे थे। यह कार उनके ताऊ और भारतीय करणी सेना के मंडल अध्यक्ष राकेश की है। कार में गौरव, शुभम सागर शर्मा, विनय, विकास और कविराज भी सवार थे। रेस्टोरेंट पहुंचने से पहले पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने स्कॉर्पियो पर कई राउंड फायरिंग कर दी। शीशा टूटा, मची अफरा-तफरी फायरिंग के दौरान गोली लगने से स्कॉर्पियो का शीशा टूट गया। अचानक हुई गोलीबारी से कार सवारों में अफरा-तफरी मच गई। शोर-शराबा होने पर हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना में किसी को गोली नहीं लगी और सभी छह लोग सुरक्षित बच गए। वीडियो सौंपकर कराई शिकायत, पुलिस जांच में जुटी घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देने के साथ घटना से जुड़े वीडियो भी सौंपे हैं। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ श्याम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 04, 2026, 17:21 IST
Shamli: स्कॉर्पियो पर ताबड़तोड़ फायरिंग, करणी सेना मंडल अध्यक्ष की गाड़ी बनी निशाना, छह लोग सुरक्षित #CityStates #Shamli #शामलीसमाचार #स्कॉर्पियोपरफायरिंग #थानाभवन #करणीसेना #राकेशमंडलअध्यक्ष #दिल्लीसहारनपुरहाईवे #फायरिंगमामला #शामलीपुलिस #सीओश्यामसिंह #प्राथमिकीदर्ज #SubahSamachar
