बैटलग्राउंड 2 की विनर बनीं गुंजन शर्मा, सेकंड रनरअप रहे शुभम सिंह; मेंटर अभिषेक मल्हान ने साझा की पोस्ट
बैटलग्राउंड 2 एक लंबे सफर को पार करके गुंजन शर्मा ने विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया है। यह शो जीतकर वह काफी खुश हैं। विनर गुंजन शर्मा के साथ शो के मेंटर अभिषेक मल्हान ने एक पोस्ट साझा की है, जिसमें वह ट्राॅफी पकड़े दिख रही हैं। इसके अलावा खुद गुंजन ने एक पोस्ट अपने विनर बनने के बाद पोस्ट की है, जिसमें सभी को शुक्रिया कहा है। विनर गुंजन शर्मा ने अपने सफर को किया याद बैटलग्राउंड 2 की विनर बनने के बाद गुंजन शर्मा ने एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, हमने कर दिखाया। मेरे लिए यह एक शो से कहीं ज्यादा था। इस शो का सफर चुनौतियों, भावनाओं और विश्वास से भरा था। मैं हर उस इंसान का शुक्रिया करती हूं, जिसने मेरा साथ दिया, मेरे लिए वोट किया। यह जीत हम सबकी है। इसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगी। View this post on Instagram A post shared by ABHISHEK MALHAN (@fukra_insaan) क्या था शो बैटलग्राउंड का कॉन्सेप्ट बैटलग्राउंड 2 एक इंडियन फिटनेस रियलिटी शो था। इसमें काफी मुश्किल शारीरिक और मानसिक टास्क प्रतियोगियों को पूरे करने पड़ते थे। खेसारी लाल यादव, अभिषेक मल्हान के अलावा प्रियंका चाहर चौधरी, शिखर धवन इस शो में बतौर जज, मेंटर नजर आ आए। सभी अपनी-अपनी टीम को सपोर्ट करते रहे, उन्हें आगे बढ़ाने के लिए कोशिश करते थे। अब इस शो की विनर दिल्ली की गुंजन शर्मा बन गई है, इस बात से मेंटर अभिषेक मल्हान काफी खुश हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 24, 2026, 16:09 IST
बैटलग्राउंड 2 की विनर बनीं गुंजन शर्मा, सेकंड रनरअप रहे शुभम सिंह; मेंटर अभिषेक मल्हान ने साझा की पोस्ट #Entertainment #National #GunjanSharma #GunjanSharmaWinRealityShowBattleground2 #Battleground2 #ShubhamSinghRunnerUp #SubahSamachar
