Yamuna Nagar News: गुल्म टीम ने जीती वाॅलीबाॅल स्पर्धा

यमुनानगर। वाहिनी सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को कोरस वाहिनी में वॉलीबॉल प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता कमान अधिकारी कुमार निशांत के मार्गदर्शन तथा सैन्य सहायक संजीव कुमार एवं सहायक समादेशक हरविंदर सिंह के नेतृत्व में करवाई गई। प्रतियोगिता में वाहिनी मुख्यालय गुल्म एवं प्री-कमांडो टीमों ने भाग लिया। इस दौरान रोमांचक मुकाबले में वाहिनी मुख्यालय गुल्म टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्री-कमांडो टीम को 25-15 के स्कोर से पराजित कर जीत हासिल की। मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया। प्रतियोगिता देखने के लिए बड़ी संख्या में बल सदस्य मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान अधिकारियों ने खिलाड़ियों की टीम भावना और खेल कौशल की सराहना करते हुए कहा कि खेल गतिविधियां शारीरिक दक्षता के साथ आपसी समन्वय और अनुशासन को भी मजबूत करती हैं। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 11, 2026, 01:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Yamuna Nagar News: गुल्म टीम ने जीती वाॅलीबाॅल स्पर्धा #GulmTeamWinsVolleyballTournament #SubahSamachar