Gujarat: गुजरात की 4 राज्यसभा सीटों पर चुनाव, जानें कैसे विधानसभा का गणित कांग्रेस को कर देगा शून्य

Gujarat Rajya Sabha Election 2026:चुनाव आयोग ने गुजरात में 4 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव का एलान कर दिया है। इन सीटों के लिए 18 जून को वोट डाले जाएंगे और उसी दिन नतीजे भी आ जाएंगे। लेकिन इस चुनाव की सबसे बड़ी बात यह है कि इसके बाद राज्यसभा में गुजरात से कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो सकता है। किन सांसदों का कार्यकाल हो रहा खत्म गुजरात से राज्यसभा के चार सांसद राम हरजी मोकरिया (भाजपा), अमीन नरहरी हिरा (भाजपा), शक्ति सिंह गोहिल (कांग्रेस) और रमीलाबेन बारा (भाजपा) का कार्यकाल 21 जून को समाप्त हो रहा है। इसलिए इन चारों सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। अभी 4 में से 3 सीटें बीजेपी और 1 सीट कांग्रेस के पास है। शक्ति सिंह गोहिल का कार्यकाल खत्म होने के बाद अब गुजरात से राज्यसभा में कांग्रेस का एक भी सांसद नहीं बचेगा। ऐसे समझें सीटों का गणित विधानसभा के मौजूदा संख्याबल के हिसाब से सभी चारों सीटें बीजेपी के खाते में जाती दिख रही हैं। ऐसा होने पर गुजरात राज्य बनने के बाद यह पहली बार होगा जब राज्यसभा में गुजरात से कांग्रेस का कोई भी प्रतिनिधि नहीं होगा। वर्तमान में गुजरात विधानसभा में बीजेपी के पास 162 विधायक हैं और उसे दो निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन प्राप्त है। दूसरी ओर, कांग्रेस के पास केवल 12 विधायक हैं। कौनसे राज्यों में होंगे राज्यसभा चुनाव गुजरात के अलावा 9 अन्य राज्यों की 20 राज्यसभा सीटों पर भी चुनाव की घोषणा की गई है। जून-जुलाई 2026 में 10 राज्यों से कुल 24 सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इनमें आंध्र प्रदेश से 4, झारखंड से 2, मध्य प्रदेश से 3, मणिपुर से 1, मेघालय से 1, राजस्थान से 3, अरुणाचल प्रदेश से 1, कर्नाटक से 4 और मिजोरम से 1 सदस्य शामिल हैं। राज्यसभा चुनाव का पूरा कार्यक्रम चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव का कार्यक्रम जारी किया है। शेड्यूल के अनुसार, 1 जून 2026 को अधिसूचना जारी होगी। 8 जून तक नामांकन भरे जा सकेंगे और 9 जून को नामांकनों की जांच होगी। नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 11 जून है। 18 जून (गुरुवार) को सुबह 9 बजे से दोपहर 4 बजे तक मतदान होगा और उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी। 20 जून तक पूरी चुनाव प्रक्रिया खत्म कर ली जाएगी। मतदान के दौरान केवल बैंगनी रंग के स्केच पेन का ही इस्तेमाल किया जा सकेगा। इन दिग्गजों का कार्यकाल हो रहा पूरा रिटायर होने वाले प्रमुख नेताओं में मध्य प्रदेश से दिग्विजय सिंह, कर्नाटक से एचडी देवेगौड़ा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शामिल हैं। अधिकांश सदस्यों का कार्यकाल 21 जून को खत्म हो रहा है। कर्नाटक के कुछ सदस्यों का कार्यकाल 25 जून को और मिजोरम के सदस्य का 19 जुलाई को पूरा होगा। यह भी पढ़ें:Rajya Sabha Election: राज्यसभा की 24 सीटों पर चुनाव की तारीखों का एलान, इन 10 राज्यों में खाली हुई सीटें

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 22, 2026, 10:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gujarat: गुजरात की 4 राज्यसभा सीटों पर चुनाव, जानें कैसे विधानसभा का गणित कांग्रेस को कर देगा शून्य #IndiaNews #National #GujaratRajyaSabhaElection #RajyaSabhaElection2026 #Election #SubahSamachar