Gujarat: गुजरात में शुरू होगा स्कूल एनरोलमेंट ड्राइव; 38,400 स्कूलों में 28 लाख+ बच्चों को जोड़ने का लक्ष्य

Gujarat:गुजरात में 23 जून से तीन दिन का 'शाला प्रवेशोत्सव' और 'कन्या केलवणी' अभियान शुरू होने जा रहा है। इस अभियान के तहत राज्य के स्कूलों में करीब 28.58 लाख बच्चों का नामांकन कराया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल वडनगर स्थित बी.एन. हाई स्कूल से इस राज्यव्यापी कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। वडनगर का वही स्कूल, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पढ़ाई की थी, इस साल के स्कूल नामांकन अभियान की शुरुआत के लिए चुना गया है। इस अभियान की शुरुआत नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2003 में गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए की थी, ताकि ज्यादा से ज्यादा बच्चों को स्कूलों में दाखिला दिलाया जा सके और शिक्षा में भागीदारी बढ़ाई जा सके। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल वडनगर में एक आंगनवाड़ी केंद्र सहित विभिन्न कक्षाओं में बच्चों के प्रवेश कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। राज्य सरकार के अनुसार, यह नामांकन अभियान 23 से 25 जून तक चलेगा और गुजरात के करीब 38,400 स्कूलों को कवर करेगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 23, 2026, 08:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Education National



Gujarat: गुजरात में शुरू होगा स्कूल एनरोलमेंट ड्राइव; 38,400 स्कूलों में 28 लाख+ बच्चों को जोड़ने का लक्ष्य #Education #National #SubahSamachar