Panipat News: अतिथि अध्यापकों ने की नियुक्ति पत्र की मांग
पानीपत। हरियाणा अतिथि अध्यापक संघ की प्रदेश कार्यकारिणी और सदस्यों ने नियमितीकरण व नियुक्ति की सोमवार को शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा से मांग की। वे उनके एल्डिको स्थित आवास पर पहुंचे। संघ ने शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा दिए गए निर्णय के अनुसार पत्र लागू करने और स्कूल खुलने से पहले नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग की। शिक्षा मंत्री ने कहा कि एजी कार्यालय से इसकी रिपोर्ट लेंगे। इसके आधार पर आगामी कदम उठाया जाएगा। अतिथि अध्यापकों के प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों कहा कि वे अपनी नियुक्ति पत्र जारी करवाने की मांग को लेकर पूरी तरह एकजुट हैं और आगे की लड़ाई एक होकर लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि आगामी दिनों में सरकारी विद्यालय खुलने से पहले सभी प्रभावित साथियों को विभाग द्वारा नियुक्ति पत्र जारी कर दिए जाए। वे पत्र जारी होने पर ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद अपनी हाजिरी दर्ज कदाएंगे। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होने देंगे। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि इस मामले कैबिनेट की मंजूरी की आवश्यकता पड़ी तो वे इस विषय को बैठक में लेकर जाएंगे। वे संबंधित अधिकारियों और मुख्यमंत्री से भी चर्चा करेंगे। ब्यूरो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 02, 2026, 06:02 IST
Panipat News: अतिथि अध्यापकों ने की नियुक्ति पत्र की मांग #GuestTeachersDemandedAppointmentLetters #SubahSamachar
