Haridwar News: वाद-विवाद में नैनीताल की गुड्डू रूवाली और चंदू त्रिपाठी रहीं प्रथम

फोटो उत्तराखंड संस्कृत संस्थान ने राज्य स्तरीय स्पर्धाएं कराईं, छात्रों ने दिखाया अपना हुनरसंस्कृत नाटक, नृत्य और वाद-विवाद में छात्रों ने जीते पुरस्कारसंवाद न्यूज एजेंसी हरिद्वार। उत्तराखंड संस्कृत संस्थान की ओर से आयोजित 18वें संस्कृत महोत्सव के अंतर्गत राज्य स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताएं संपन्न हो गईं। प्रतियोगिताओं के समापन पर विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित कियासांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि संस्कृत स्पर्धाओं में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राएं संस्कृत की अमूल्य निधि हैं, जिन्होंने अपनी प्रतिभा से अपने माता-पिता और गुरुजनों को गौरवान्वित किया है। वरिष्ठ वर्ग की संस्कृत नाटक प्रतियोगिता में प्रथम श्री भगवान दास आदर्श संस्कृत महाविद्यालय हरिद्वार, डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी छिनकी फार्म खटीमा ऊधम सिंह नगर दूसरे और तीसरे स्थान पर राजकीय इंटर कॉलेज बापरु चंपावत रहा। संस्कृत समूहनृत्य में प्रथम डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी छिनकी फार्म खटीमा ऊधम सिंह नगर, द्वितीय नरेंद्र महिला विद्यालय इंटर कॉलेज चंबा टिहरी गढ़वाल और तृतीय आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज रुड़की हरिद्वार रहा। समूहगान में प्रथम डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी छिनकी फार्म खटीमा ऊधम सिंह नगर, द्वितीय आचार्य कुलम पतंजलि योगपीठ हरिद्वार और तृतीय दुर्गादत्त कपि संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय हल्द्वानी नैनीताल रहा। वाद-विवाद में प्रथम पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज पतलट नैनीताल की गुड्डू रूवाली और चंदू त्रिपाठी, द्वितीय पतंजलि गुरुकुलम मूल्याग्राम देवप्रयाग टिहरी गढ़वाल की जाह्नवी और प्रिया और तृतीय श्री गुरु राम राय लक्ष्मण संस्कृत महाविद्यालय देहरादून के नीरज बिजल्वाण और सौरभ तिवाड़ी रहीं। आशुभाषण में प्रथम पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार की शुभांगिनी आर्य, द्वितीय राजकीय इंटर कॉलेज पश्यां ओखलकांडा नैनीताल की दीपिका परगांई, तृतीय श्री दर्शन संस्कृत महाविद्यालय मुनि की रेती ऋषिकेश टिहरी गढ़वाल के अक्षित बहुगुणा रहीं। श्लोकोच्चारण में प्रथम डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी छिनकी फार्म खटीमा ऊधम सिंह नगर की साक्षी भट्ट, पतंजलि गुरुकुलम मूल्याग्राम देवप्रयाग टिहरी गढ़वाल की संध्या और तृतीय श्री शक्तिपीठाश्रम संस्कृत विद्यालय मनीला अल्मोड़ा के भूपेश चंद्र पांडे रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 24, 2026, 16:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Haridwar News: वाद-विवाद में नैनीताल की गुड्डू रूवाली और चंदू त्रिपाठी रहीं प्रथम #GudduAndChanduFromNainitalStoodFirstInTheDebate. #SubahSamachar