Meerut News: अजय के अर्धशतक से जीती जीटीबी की टीम

गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहा क्रिकेट टूर्नामेंट संवाद न्यूज एजेंसीमेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। इसमें गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी ने मैच जीता। टीम की ओर से अजय ने शानदार अर्धशतक लगाया।गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए। इसमें अजय ने 80 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में आदित्य ने दो, कृणाल ने दो, कुश ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 176 रन ही बना सकी और दो रन से मैच हार गई। टीम की ओर से हिमांशु ने 38, कुश ने 40, आदित्य ने 38, अवि ने 37 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में अरहान ने तीन, रोबिन ने दो, अभय ने दो और आहद ने तीन विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि रविवार को जूनियर और सीनियर वर्ग में एक-एक मैच होगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 01, 2026, 18:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: अजय के अर्धशतक से जीती जीटीबी की टीम #GTBTeamWinsThanksToAjay'sHalf-century. #SubahSamachar