Noida News: जीएसटी संग्रह 8.46% बढ़ा, लेकिन लक्ष्य से बहुत पीछे
पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष जनवरी में 8.46 प्रतिशत अधिक रहा जीएसटी संग्रहजनवरी 2025 में 1511.28 करोड़ जनवरी 2026 में 1639.08 करोड़माई सिटी रिपोर्टरग्रेटर नोएडा। जिले में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह लगातार बढ़ रहा है लेकिन तय लक्ष्य से अब भी पीछे है। जनवरी में गौतमबुद्ध नगर जोन का जीएसटी संग्रह 1639.08 करोड़ रहा है जो पिछले साल जनवरी से 8.46 प्रतिशत अधिक है। प्रदेश के जीएसटी संग्रह की ग्रोथ गौतमबुद्ध जोन से भी कम रही है। 20 जोन में गौतमबुद्ध नगर जोन अव्वल रहा है। जनवरी, 2025 में गौतमबुद्ध नगर जोन का जीएसटी संग्रह 1511.28 करोड़ था जो इस बार बढ़कर 1639.08 करोड़ रुपये पहुंच गया लेकिन मासिक लक्ष्य 2080.89 करोड़ से काफी पीछे रहा। दिसंबर 2025 में 1543.73 करोड़, नवंबर में 1294.27 करोड़, अक्तूबर में 1005.11 करोड़ और सितंबर में 666.20 करोड़ का जीएसटी संग्रह रहा। ऐसे में जिले का जीएसटी संग्रह लगातार बढ़ता जा रहा है। अफसरों का कहना है कि बड़ी-बड़ी कंपनी स्थापित होना और नई फर्म का काम शुरू होने के कारण जीएसटी संग्रह बढ़ रहा है। इस कारण प्रदेश में भी गौतमबुद्ध नगर जोन अव्वल रहता है। जनवरी में प्रदेश के 20 जोन में पहले स्थान पर रहा। जनवरी में प्रदेश का जीएसटी संग्रह 9408.08 करोड़ रहा। जबकि जनवरी 2025 में प्रदेश का जीएसटी संग्रह 9303.10 करोड़ रहा था। जनवरी माह के जीएसटी संग्रह में प्रदेश की ग्रोथ 1.13 प्रतिशत रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 08, 2026, 19:06 IST
Noida News: जीएसटी संग्रह 8.46% बढ़ा, लेकिन लक्ष्य से बहुत पीछे #GSTCollectionIncreasedBy8.46% #ButIsStillFarBehindTheTarget. #SubahSamachar
