Noida News: जाम के झाम में उलझी रोजमर्रा की जिंदगी
-ग्रेनो वेस्ट के चार मूर्ति चाैराहे पर रोज लगता है जाम- कुछ मिनटों का सफर लोग तय कर रहे घंटों मेंसंवाद न्यूज एजेंसीग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट का चार मूर्ति चौराहा इन दिनों किसी रोजमर्रा की जंग से कम नहीं रह गया है। सुबह की शुरुआत हो या शाम का लौटता हुआ सैलाब यह चौराहा अब रफ्तार नहीं, बल्कि रुकावट की पहचान बन चुका है। कभी यह कुछ मिनटों में पार होने वाला रास्ता था, आज वहीं गाड़ियों की लंबी कतारें, रेंगती रफ्तार से लोग परेशान हैं। हर दिन सैकड़ों लोग समय से पहले घर से निकलते हैं, इस उम्मीद में कि शायद आज जाम से बच जाएं। लेकिन चार मूर्ति पहुंचते ही उम्मीदें धीरे-धीरे ब्रेक लगाती गाड़ियों के साथ थम जाती हैं। कुछ किलोमीटर का सफर तय करने में घंटों लग जाते हैं, और लोग अपनी गाड़ियों में बैठे-बैठे घड़ी की सुइयों को आगे बढ़ते देखते रह जाते हैं। यह जाम सिर्फ ट्रैफिक की समस्या नहीं रह गया है, बल्कि लोगों की दिनचर्या, कामकाज और मानसिक शांति पर भी असर डालने लगा है। ऑफिस के लिए देर होना, जरूरी काम छूट जाना और घंटों सड़क पर फंसे रहना अब यहां के लोगों की रोज की मजबूरी बन गई है।स्थानीय लोगों ने कहा कि ऑटो और ई-रिक्शा बीच सड़क पर ही सवारी बैठाने और उतारने के लिए रुक जाते हैं, जिससे पीछे वाहनों की लाइन लग जाती है और जाम और बढ़ जाता है। इस जाम का असर लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर साफ दिखाई देने लगा है। ऑफिस, स्कूल और जरूरी काम के लिए निकलने वाले लोग अक्सर देरी का सामना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जाम की वजह से उनका रोज का शेड्यूल बिगड़ रहा है। - रोज जाम में फंसना पड़ता है। समय पर ऑफिस पहुंचना अब मुश्किल हो गया है।-अमोल सिंह , स्थानीय निवासी - कुछ किलोमीटर का रास्ता तय करने में ही बहुत समय लग जाता है। जाम में फंसने की आदत हो गई है । -पंकज पटेल , स्थानीय निवासी - जाम में फंसकर बहुत परेशानी होती है, पूरा दिन खराब हो जाता है। -गरिमा श्रीवास्तव , स्थानीय निवासी - यहां हर दिन यही हाल रहता है, निकलना मुश्किल हो गया है। आधा रास्ता तो ऑटो वाले ही घेर कर खड़े रहते हैं । -विवेक सिंह , स्थानीय निवासी
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 15, 2026, 17:58 IST
Noida News: जाम के झाम में उलझी रोजमर्रा की जिंदगी #Gdfs #SubahSamachar
