Noida News: अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

दादरी (संवाद) । कोतवाली दादरी क्षेत्र के बाईपास पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। घायल की उपचार के दौरान दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि बुलंदशहर जनपद की समसपुर गांव निवासी भगवान स्वरूप परिवार के साथ रहते हैं । उनका भाई केशव (35) दिल्ली स्थित मेडिकल स्टोर पर कार्य करता है। 26 अक्टूबर को मोटरसाइकिल से वह दिल्ली से गांव जा रहा था। इसी दौरान दादरी बाईपास पर किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। परिजनों ने उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया था । जहां पर इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 27, 2026, 20:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Gdfs



Noida News: अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत #Gdfs #SubahSamachar