Noida News: लावारिस कुत्ते के काटने से घायल
फोटो ---माई सिटी रिपोर्टरनोएडा। सेक्टर-36 में शनिवार की शाम करीब 6:30 बजे एक धोबी को लावारिस कुत्ते ने काट लिया। निवासी गोबिंद वाधवा ने बताया कि जब वह उनके घर धुले कपड़े लेकर आ रहा था, तभी अचानक से कुत्ते ने उनपर हमला कर दिया। इस बीच वह बुरी तरह से घायल हो गये। इसके बाद आसपास के लोगों ने किसी तरह से उनकी मदद की और कुत्ते को भगाया। निवासियों ने किसी तरह उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जिसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार मिला। वाधवा ने बताया कि ए ब्लॉक की सिर्फ उन्ही की गली में करीब 12-15 ऐेसे लावारिस कुत्ते हैं, जो अक्सर वहीं रहते हैं। रात को वह काफी शोर करते हैं, जिससे नींद हराम रहती है। सेक्टर में आने वाले डिलीवरी ब्वॉय को भी काटते हैं। कई बार इस मामले को लेकर शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 01, 2026, 21:24 IST
Noida News: लावारिस कुत्ते के काटने से घायल #Gfd #SubahSamachar
