भाजपा में पूर्वांचल का बढ़ा कद: अहम पदों पर क्षेत्र के नेताओं की ताजपोशी, चुनावी रणनीति की झलक; देखें लिस्ट
भाजपा के नए प्रदेश संगठन में पूर्वांचल को प्रमुख स्थान देते हुए पार्टी नेतृत्व ने सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने का प्रयास किया है। गाजीपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, आजमगढ़ और चंदौली से जुड़े नेताओं को महत्वपूर्ण पद देकर पार्टी ने पूर्वांचल में अपने संगठनात्मक आधार को और मजबूत करने का संकेत दिया है। ओबीसी, कुशवाहा, पटेल, चौरसिया और सवर्ण समाज के प्रभावशाली चेहरों को नई जिम्मेदारियां देकर भाजपा ने आगामी चुनावी रणनीति की भी झलक दिखाई है। संगठनात्मक फेरबदल में गाजीपुर की वरिष्ठ भाजपा नेता सरोज कुशवाहा को महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि जिले के ही वरिष्ठ नेता कृष्ण बिहारी राय को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चंदौली के और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र नीरज सिंह को भी प्रदेश संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया है। वहीं मिर्जापुर के चुनार निवासी और काशी प्रांत के निवर्तमान अध्यक्ष दिलीप पटेल को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। संगठन में क्षेत्रीय स्तर पर भी बड़े बदलाव किए गए हैं। अब तक काशी प्रांत के महामंत्री रहे अशोक चौरसिया को काशी प्रांत अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं आजमगढ़ के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद राय को गोरखपुर प्रांत का अध्यक्ष बनाया गया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 25, 2026, 23:39 IST
भाजपा में पूर्वांचल का बढ़ा कद: अहम पदों पर क्षेत्र के नेताओं की ताजपोशी, चुनावी रणनीति की झलक; देखें लिस्ट #CityStates #Varanasi #Bjp #Election #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
