UP: बदायूं में सुहागरात पर सांप के डसने से दूल्हे की मौत, दुल्हन की उजड़ी दुनिया, परिवार में मचा कोहराम
बदायूं के उघैती क्षेत्र के रियोनाई गांव में सुहागरात पर सांप के डसने से दूल्हा बबलू की मौत हो गई। इस हृदय विदारक घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं और पूरे गांव में शोक छा गया। 22 वर्षीय बबलू बृहस्पतिवार को अपनी दुल्हन को विदाकर घर लाया था, लेकिन कुछ ही घंटों में उसकी दुनिया उजड़ गई। मृतक के पिता ने बताया कि देर रात बबलू के पेट में दर्द हुआ, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने सांप के डसने की आशंका जताई गई। परिजन बबूल को लेकर अस्पताल से लेकर झाड़-फूंक करने वालों के यहां भी पहुंचे, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 25, 2026, 14:09 IST
UP: बदायूं में सुहागरात पर सांप के डसने से दूल्हे की मौत, दुल्हन की उजड़ी दुनिया, परिवार में मचा कोहराम #CityStates #Budaun #UttarPradesh #SnakeBite #GroomDies #Snake #UpNews #GroomBride #SubahSamachar
