Budaun News: शादी में दूल्हे के फुफेरे भाई की मौत, पीटकर हत्या का आरोप; डीजे पर डांस को लेकर हुआ था विवाद

बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस को लेकर बवाल हो गया। कुछ लोगों ने युवक पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी भाग गए। युवक अपने ममेरे भाई की शादी में आया था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। शादी वाले घर में भी मातम पसर गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। संभल के कोतवाली चंदौसी क्षेत्र के गांव मई निवासी सत्यपाल उर्फ गब्बर (35 वर्ष) बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव बीधा नगला निवासी अपने ममेरे भाई विक्की की शादी में शामिल होने शुक्रवार शाम को आया था। रात में डीजे पर डांस को लेकर उसके बहनोई दिनेश का कुछ लोगों से विवाद हो गया। बीच-बचाव कर रहे सत्यपाल पर हमलावर टूट पड़े। आरोप है कि हमलावरों ने उसे बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिवार में मचा कोहराम मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। देखते ही देखते सीएचसी पर रिश्तेदार व परिवार के लोग पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार पुंडीर ने बताया कि अभी कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट व शिकायती पत्र मिलने के बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 21, 2026, 13:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Budaun News: शादी में दूल्हे के फुफेरे भाई की मौत, पीटकर हत्या का आरोप; डीजे पर डांस को लेकर हुआ था विवाद #CityStates #Budaun #UttarPradesh #ManDeath #Murder #Crime #Police #SubahSamachar