ग्रेटर नोएडा बस हादसा: मां को बचाने में इंजीनियर बेटे ने गंवा दी जान, अग्निकांड में मरने वाले सभी नौ की पहचान
ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर 23 सितंबर की देर रात चलती स्लीपर बस में लगी आग के हादसे में जान गंवाने वाले सभी नौ यात्रियों की पहचान हो गई है। शुक्रवार को महोबा निवासी सुनीता गुप्ता (50) और बेटे शशांक गुप्ता तथा नोएडा निवासी ओमप्रकाश के शव की शिनाख्त हुई। गुरुग्राम में इंडिगो एयरलाइंस में सॉफ्टवेयर इंजीनियर शशांक अपनी मां संग गुरुग्राम से महोबा लौट रहे थे। हादसे के बाद दोनों लापता थे। परिजनों के अनुसार, चलने-फिरने में असमर्थ मां को बचाने के प्रयास में शशांक भी बस से बाहर नहीं निकल सके और दोनों की आग की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं, ओमप्रकाश की पहचान उनके गले में पहनी चेन के आधार पर की गई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 26, 2026, 12:00 IST
ग्रेटर नोएडा बस हादसा: मां को बचाने में इंजीनियर बेटे ने गंवा दी जान, अग्निकांड में मरने वाले सभी नौ की पहचान #CityStates #Noida #UttarPradesh #RoadAccident #SubahSamachar
