UP: ग्रेटर आगरा में प्लॉटों की कीमत हुई तय, ADA की सीमा में शामिल होंगे 98 नए गांव; आसामान छुएंगे जमीन के दाम
आगरा विकास प्राधिकरण की 152वीं बोर्ड बैठक में बुधवार को ग्रेटर आगरा और जूता मंडी में भूमि की दरों पर मुहर लगाई गई। ग्रेटर आगरा में आवासीय भूखंड 33 हजार रुपये और जूता मंडी में भूतल पर 78 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से मिल सकेंगे। इसके अलावा एडीए की सीमा में 98 नए गांवों को भी शामिल किया जाने का फैसला हुआ। मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप की अध्यक्षता में एडीए बोर्ड बैठक में बुधवार को कई अहम फैसले हुए। ग्रेटर आगरा और जूता मंडी के अलावा ताजनगरी फेज-2 के जर्जर ईडब्ल्यूएस आवासों को गिराने और आवंटियों को दूसरी जगह शिफ्ट करने का निर्णय हुआ। वहीं, इनर रिंग रोड के टोल प्लाजा को मानसून से पहले चालू करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में शहर के विकास, सीमा विस्तार और नई योजनाओं को लेकर कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हो गए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 21, 2026, 04:04 IST
UP: ग्रेटर आगरा में प्लॉटों की कीमत हुई तय, ADA की सीमा में शामिल होंगे 98 नए गांव; आसामान छुएंगे जमीन के दाम #CityStates #Agra #Mathura #Noida #Etah #Firozabad #Mainpuri #Kasganj #UttarPradesh #GreaterAgra #AdaBoardMeeting #98VillagesIncluded #PlotRatesFixed #LandPricesHike #ShoeMarketScheme #TajnagariPhase-2 #InnerRingRoadTollPlaza #AgraDevelopmentAuthority #ResidentialPlots #SubahSamachar
