यूपी: मतदान से पीछे रह गए स्नातक मतदाता, शिक्षकों ने खूब किया मतदान; 43.38 और 71.70 प्रतिशत वोटिंग
वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद चुनाव के लिए शुक्रवार को छुटपुट घटनाओं के बीच शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ। चुनाव में स्नातक मतदाता पीछे रह गए जबकि शिक्षकों ने खुब मतदान किया। शाम चार बजे तक खंड स्नातक के लिए 43.38 जबकि खंड शिक्षक 71.70 प्रतिशत हुआ मतदान हुआ। चुनाव के बाद मत पेटियों को कड़ी सुरक्षा के बीच पहड़िया मंडी भेजा गया। इसके पूर्व डीएम चंद्र मोहन गर्ग और एसपी आकाश पटेल ने सभी मतदान केंद्रों पर पहुंच कर स्थिति का जायजा किया। जिले में चुनाव के लिए 10 मतदान केंद्रों पर 26 मतदान बूथ बनाए गए थे। जिले में सुबह से ही चुनाव को लेकर उत्साह रहा। कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ। खंड स्नातक चुनाव में 10 केंद्रों पर कुल 27196 मतदाताओं में 11798 ने मताधिकार का प्रयोग किया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 23, 2026, 21:47 IST
यूपी: मतदान से पीछे रह गए स्नातक मतदाता, शिक्षकों ने खूब किया मतदान; 43.38 और 71.70 प्रतिशत वोटिंग #CityStates #Varanasi #Chandauli #PdduNagar #MlcElection #GraduateConstituency #SubahSamachar
