Himachal: एशियन गेम्स खेल चुकी नर्सरी की खिलाड़ियों को नौकरी देगी सरकार, डाइट मनी बढ़ेगी

एशियन गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी मोरसिंघी हैंडबाल नर्सरी की खिलाड़ियों को प्रदेश सरकार नौकरी देगी। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने मुख्यमंत्री के समक्ष एशियन गेम्स खेल चुकी खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने का प्रस्ताव रखा। मुख्यमंत्री ने इस प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए सभी पात्र खिलाड़ियों को रोजगार उपलब्ध करवाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल के क्षेत्र में प्रदेश की बेटियां निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।ये खिलाड़ी केवल खिलाड़ी नहीं, बल्कि प्रदेश की बेटियां हैं, जिन पर पूरे हिमाचल को गर्व है। सरकार उनकी प्रतिभा को सम्मान देने और सुरक्षित भविष्य प्रदान करने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि मोरसिंघी हैंडबाल नर्सरी जैसी संस्थाएं प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत कर रही हैं। यहां से निकली खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं, जो पूरे हिमाचल के लिए गर्व की बात है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 05, 2026, 19:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Himachal: एशियन गेम्स खेल चुकी नर्सरी की खिलाड़ियों को नौकरी देगी सरकार, डाइट मनी बढ़ेगी #CityStates #Bilaspur #HimachalPradesh #Shimla #AsianGamesPlayers #SubahSamachar